पटना ग्रामीण: पटना: गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुस्तक मेले का किया उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की शाम 4 बजे गांधी मैदान में पटना पुस्तक मेला का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पुस्तक मेला आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मेले में पुस्तक प्रेमियों के लिए ज्ञान, साहित्य, कला और शिक्षा से जुड़ी कई प्रदर्शनी लगाई गई हैं। यह पुस्तक मेला 5 दिसम्बर से शुरू होकर 16 दिसम्बर तक चलेगा।