पटना ग्रामीण: कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कार्यालय में शपथ ग्रहण किया
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के समक्ष शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके कार्यालय कक्ष में कुचायकोट से निर्वाचित विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। शपथ दिलाने के बाद माननीय अध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।