असरगंज: नयागांव के मां काली मंदिर में 11 दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव भक्तिभाव के साथ सम्पन्न
असरगंज सीमावर्ती गांव नयागांव काली मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव का समापन मंगलवार 2 बजे को श्रद्धा और भक्तिभाव पूर्ण माहौल में हुआ। अंतिम दिन मंगलवार को अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। असरगंज, सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मां काली के दर्शन