बसेड़ी: लोगों ने राजस्थानी भाषा लागू करने का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Baseri, Dholpur | May 21, 2026 बसेड़ी कस्बे में गुरुवार को सर्व समाज के लोगों ने एकत्रित होकर राजस्थानी भाषा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि बच्चों पर किसी भी भाषा को जबरन थोपना उचित नहीं है और इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनि