भरतपुर: भरतपुर ACJM कोर्ट संख्या-2 ने मनुदेव सिनसिनी की बेल याचिका खारिज कर जेल भेजने के आदेश जारी किए
भरतपुर ACJM कोर्ट संख्या-2 ने मनुदेव सिनसिनी की बेल याचिका ख़ारिज कर जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब उन्हें सेवर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। 21 सितंबर की रात को मनुदेव ने झंडा विवाद में मोती महल के पिछला गेट अपनी कार से तोड़ा था। 7 महीने बाद 28 अप्रैल को पुलिस ने मनुदेव को गिरफ्तार किया। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।