सरोजनी नगर: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, BJP का जंगल राज सपा के जंगल राज को पीछे छोड़ गया है
आज शनिवार दोपहर 1:30 बजे लगभग राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा "योगी राज जंगलराज का पर्याय बन गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून की हनक गायब है। गुंडे माफिया बेखौफ कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर दलितों और पिछड़ों की हत्याएं हो रही हैं। महिलाएं दुराचार की शिकार हो रही हैं।