चूरू: गढ़ चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, वकील को थाने ले जाने पर भड़के अधिवक्ता
Churu, Churu | Oct 17, 2026 चूरू शहर में शनिवार को नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गढ़ चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने एक वकील और दुकानदार को डिटेन कर लिया। ज्वैलर्स की दुकान के आगे नाली पर बनी पट्टी और सीढ़ियां हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद शुरू हुआ। वकील को पुलिस की गाड़ी में जबरन बैठाकर थाने ले जाने की सूचना पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंचकर