शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के खाखुड़ी गांव में दबंगों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राम बहादुर पुत्र भगवान दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम गांव के कुछ युवक उनके घर के गेट पर शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे।