सतबरवा: सतबरवा में बारात की तैयारी कर रहे दूल्हे के पिता को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
सतबरवा टीवीएस बाइक शोरूम के संचालक सुरेश प्रसाद गुरुवार सुबह आठ बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से बुरी तरीके जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया। सुरेश प्रसाद के पुत्र की बारात गुरुवार को पाटन थाना क्षेत्र में जानी थी। उसी की तैयारी में जुटे हुए थे।