हुज़ूर: धार्मिक स्थलों को हटाने पर हिंदू उत्सव समिति का बयान, प्रशासन पर भेदभाव का आरोप
Huzur, Bhopal | May 11, 2026 भोपाल में मेट्रो और विकास कार्यों के दौरान धार्मिक स्थलों को हटाने के मुद्दे पर हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यदि कब्रिस्तान और अन्य धर्मस्थलों को विकास कार्यों में बाधक होने के बावजूद नहीं हटाया जा रहा तो हिंदू धर्म स्थलों को भी हटाने नहीं दिया जाएगा|