ब्यौहारी: सीधी से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार, चार आरोपी फरार
देवलौंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुखाड़ तिराहे के पास घेराबंदी कर सीधी से लाई जा रही अवैध शराब से भरी ऑल्टो कार जब्त की। कार्रवाई में 50 सीसी देशी प्लेन शराब, 12 बीयर की बोतलें और कार बरामद हुई। एक आरोपी रोहणी बैस गिरफ्तार हुआ, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।वीडीओ शुक्रवार दोपहर 1 बजे सामने आया है।