तुरकौलिया: बकरीद के पूर्व संध्या पर बुधवार को तुरकौलिया थाना द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार तुरकौलिया थाना द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक धर्मवीर कुमार भारती व थानाध्यक्ष संपत कुमार द्वारा बोरिंग चौक,तुरकौलिया चौक, कवलपुर,बैरिया,शंकर सरैया,मथुरापुर, समेत अन्य जगहों पर मार्च हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया मार्च का उद्देश्य आम लोगो के बीच पुलिस सुरक्षा की भावना उतपन्न करना है।