मंझनपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को मंझनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत बढ़ी कार्रवाई
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दिनांक 05 अप्रैल को वादी द्वारा मंझनपुर कोतवाली में सूचना दी गई थी कि इन्दर प्रसाद पुत्र स्व. राजू उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।