उज्जैन शहर: जयसिंहपूरा मे शादी से 9 दिन पहले टूटा रिश्ता, सदमे में युवती अस्पताल में भर्ती; न्याय की गुहार मे भटक रहा परिवार
उज्जैन के जयसिंहपुरा क्षेत्र में शादी से ठीक 9 दिन पहले रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लड़के पक्ष ने बिना किसी ठोस कारण के विवाह से इंकार कर दिया, जिससे युवती गहरे सदमे और अवसाद में चली गई। उसकी बिगड़ती मानसिक स्थिति के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।