चरखारी: चरखारी के टोलासोयम गांव में घर में घुसकर दंपती को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
चरखारी के टोलासोयम गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि दो लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पति अरविंद्र समेत उन्हें पीटकर घायल कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी ने दी गई जानकारी में बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।