सुपौल: सुपौल में ICDS की समीक्षा बैठक, पोषण पखवाड़ा शुरू, कुपोषण मुक्त बनाने पर ज़ोर
Supaul, Supaul | Apr 10, 2026 सुपौल में जिलाधिकारी के निर्देश पर लहटन चौधरी सभागार में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS सुपौल द्वारा की गई, जिसमें सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, मिशन समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।