उनियारा: उनियारा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 9 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Apr 15, 2026 उनियारा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 9 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार उनियारा कस्बे में आरोपी राजैंद्र मोग्या ने होंडा शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दो बाईक चोरी कर ले गए थे।जिस पर पुलिस ने 9 माह बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।