बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने आनंदबाग में सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को परेड ग्राउंड से किया गिरफ्तार
7 अप्रैल सोमवार को 1 बजे कोतवाली नगर पुलिस ने आनंद बाग में सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी से चोरी करने वाले अभियुक्त को परेड ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा बताया गया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल एवं ₹15000 बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।