बिजनौर: बिजनौर थाने में इंस्पेक्टर के केबिन में युवती ने खुद को आग लगाई, फौजी प्रेमी सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bijnor, Bijnor | Jun 23, 2026 बिजनौर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने थाने में इंस्पेक्टर की केबिन में घुसकर खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस जांच में अहम जानकारी सामने आई है। सौतेले पिता ने ही युवती को पेट्रोल की बोतल थाने में लाकर दी थी। हालांकि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी फौजी सौरभ सहित छ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।