सैदपुर: किशोरी की संदिग्ध मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल के कटरिया पहुँचने पर विरोध, पथराव में पुलिसकर्मी भी हुए लहूलुहान
कटरिया में लगभग 200 समर्थकों के साथ पहुँचे सपा प्रतिनिधिमंडल का ग्रामीणों, विशेषकर स्थानीय महिलाओं ने घेराव कर जमकर विरोध किया और ‘गंदी राजनीति बंद करो' और 'कटरिया की धरती पर नफरत की खेती नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुँह बाँधे कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ ग्रामीणों के अलावा पुलिसकर्मी भी बुरी तरह घायल हो गए।