कोईलवर: रामनवमी को लेकर कोईलवर में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की की गई अपील
कोईलवर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे कोईलवर थाना परिसर से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक कोईलवर, थाना अध्यक्ष कोईलवर समेत अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे। मार्च थाना थाना चौक, कपिल देव चौक सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा