भिंड नगर: गौरी सरोवर पर सौंदर्यीकरण कार्य ने पकड़ी रफ़्तार, सरोवर किनारे सड़क डामरीकरण कार्य शुरू
भिंड शहर के गौरी सरोवर पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को अब नई गति मिल गई है। आज रविवार सुबह 11 बजे से गौरी सरोवर के किनारे सड़क के डामरीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई।सड़क निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं और शहरवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।गौरी सरोवर के किनारे स्थित मंदिरों की परिक्रमा श्रद्धालु सहज रूप से कर सकेंगे, और गौरी सरोवर की परिक्रमा भी कर पाएंगे