गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भामाशाह जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी श्रद्धांजलि
गया में गुरुवार को 2 बजे महान देशभक्त एवं दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गया जी टाउन अंतर्गत टिकारी रोड स्थित तैलिक साहू सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भामाशाह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।