जिले के ग्राम टिकरवारा में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक माहौल में मनाया गया। प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने अपने निवास पर परिवारजनों, क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ रंगों के पर्व होली मनाई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और मुंह मीठा कराया।