छबड़ा: बेथली बांध की नहरों में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद छोड़ा गया पानी
Chhabra, Baran | Nov 6, 2026 छबड़ा में बेथली बांध की नहरों में गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया। जल वितरण समिति बेथली बांध छबड़ा के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पूजा-अर्चना कर दाईं मुख्य नहर एवं बाईं मुख्य नहर में जल प्रवाह शुरू करवाया। नहरों में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों को रबी की फसलों की सिंचाई के लिए राहत मिलेगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पंकज शर