विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शनिवार को एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी ने सोमरा,चम्पावा के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।