मंझनपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंझनपुर डायट मैदान में योग से निरोगी जीवन का संदेश, उमड़ा जनसैलाब
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंझनपुर स्थित डायट मैदान में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।