बिंदकी: बिंदकी में विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट का दो दिवसीय धरना समाप्त, नायब तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट का चल रहा दो दिवसीय धरना दूसरे दिन गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे समाप्त हो गया। धरने के समापन पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ बबलू सिंह आदि ने नायब तहसीलदार रचना यादव को एक ज्ञापन सौपा। मांग पूरी न होने पर फिर आंदोलन की बात कही गई।