महागामा: डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर में महात्मा हंसराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
Mahagama, Godda | Apr 19, 2026 डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जा नगर में महात्मा हंसराज की जयंती हर्षोल्ल्लास के साथ मनाई गई। महात्मा हंसराज आर्य समाज के महान शिक्षाविद् एवं समाजसेवी थे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन से किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है।