स्लीमनाबाद: ग्राम कौड़िया का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने दबोचा
सलीमनाबाद तहसील क्षेत्र में लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने सीमांकन करने के नाम पर शिव कुमार जायसवाल कौड़िया निवासी से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था