घाटमपुर: अशोक नगर पूर्वी मोहल्ला स्थित एक कपड़ा गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
घाटमपुर कस्बे अशोक नगर पूर्वी मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी के गोदाम के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। जब पीड़ित गोदाम में माल निकालने पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।