घाटमपुर: साढ़ थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में कार सवार बकरा चोर गिरोह ने बकरे किए चोरी, पीछा करने पर कार छोड़ भागे आरोपी
साढ़ थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में देर रात सेंट्रो कार से आए अज्ञात चोरों ने लगभग तीन बकरे कार के अंदर डाल लिए। बाहर सो रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो कार सवार भागने लगे। ग्रामीणों ने लगभग 5 किलोमीटर तक पीछा करके कार को पकड़ा लिया और सड़क में कार छोड़कर चोर भाग निकले। साढ़ थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।