टिब्बी: टिब्बी पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, चिट्टा और बाइक के साथ दो गिरफ्तार
जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने दो युवकों को 6.39 ग्राम अवैध चिट्टा और एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक हरवंश लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात गश्त के दौरान गुडिया से गिलवाला नहर पुलिया के पास संदिग्ध दिखने पर नोहर निवासी आदिल (22) और सोमिल महतो उर्फ सोनू (19) को रोका।