लोहरदगा: नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए SP अजय कुमार सिंह, 26वीं पुण्यतिथि पर लोहरदगा के अजय उद्यान में याद किए गए
रविवार की सुबह अजय उद्यान में जुटी भीड़ के बीच एक ऐसी शहादत की कहानी फिर जीवंत हो उठी, जिसे 26 वर्ष बाद भी भुलाया नहीं जा सका है। चार अक्टूबर 2000 को पेशरार की धरती पर नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर सुबह करीब 10:30 बजे अजय उद्यान में श्रद्धांजलि सभा हुई।