भरतपुर: भरतपुर में 15 महीने से लापता पति को न ढूंढने पर पत्नी ने SP ऑफिस में किया धरना, पुलिस ने हटाया
भरतपुर में 15 महीने से लापता पति का पता न लगने से नाराज महिला सोमवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और धरने पर बैठ गई। अनुमति न होने के कारण पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके पति को ढूंढना ही नहीं चाहती। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है।