पामगढ़: पामगढ़ पुलिस ने रुपए डबल करने की लालच देकर 18 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने रुपए डबल करने की लालच देकर 18 लाख रूपए की ठगी करने वाले आरोपी विरेंद्र दिवाकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कार्तिकेश्वर रात्रे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विरेंद्र दिवाकर के द्वारा रुपए डबल करने की लालच देकर 18 लाख रूपए की ठगी किया है।