पटोरी: बघड़ा में उमड़ी आस्था की भीड़, श्रीकृष्ण बाल लीलाओं से भक्ति और प्रेम का संदेश
श्रीमद्भगवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी, जिसने पिछले सभी दिनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। कथा स्थल पर पहुंचे उत्साहित श्रद्धालुओं को देखकर आयोजक भी बेहद संतुष्ट नजर आए। कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने बाल लीलाओं से लेकर गोवर्धन पूजा तक के प्रसंगों को सरल और भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया।