आमदा ओपी क्षेत्र के कृष्णापुर गांव के समीप मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे आसपास एक युवक का शव पेड़ पर शर्ट से बने फंदे में लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आमदा ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. तलाशी के दौरान मृतक के पॉकेट पर मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान की गई. मृत 30 वर्षीय युवक की पहचान असम के सोनितपुर जिला के कैलाश नाथ के रूप में