भुसावर: भुसावर कृषि महाविद्यालय के नए भवनों का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, शिक्षा और जैविक खेती पर दिया जोर
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने शुक्रवार को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अधीनस्थ भुसावर कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन, कैंटीन, छात्रावास एवं कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने शिक्षा, संस्कार और जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।