बिसौली: रोटा गांव के तिराहे के पास एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Bisauli, Budaun | Jul 27, 2026 थाना वजीरगंज क्षेत्र के रोटा गांव में सोमवार दोपहर 3 बजे करीब एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जहां अगरपाल पुत्र नेकराम (45 वर्ष) निवासी रोटा को कल्लू व अभिषेक पुत्रगण रामवीर निवासी मोहल्ला नेकपुर, थाना सिविल लाइंस, बदायूं तथा उनके अन्य साथियों ने दाहिने पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।