गंगापुर: गंगापुर सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
राजकीय सामान्य चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मियों की कथित लापरवाही से फिर एक प्रसूता की मौत हो गई है। इसे लेकर परिजनों ने गायनी वार्ड के सामने शव को स्ट्रक्चर पर रखकर चिकित्सालय प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। साथ ही चिकित्सा कर्मियों व चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और समझाइस की।