गंगापुर: गंगापुर सिटी में पुस्तकालय का ताला नहीं खुलने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय पर किया प्रदर्शन
राजकीय पीजी महाविद्यालय में लंबे समय से बंद पुस्तकालय को खुलवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची उदेई मोड़ थाना पुलिस ने छात्रों के साथ समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। छात्रों ने जिला कलेक्टर डॉ गौरव सैनीसे भी दूरभाष पर वार्ता कर अवगत कराया।