गंगापुर: गंगापुर सिटी में पेट्रोल पंप की हड़ताल से 2 करोड़ का कारोबार प्रभावित
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आव्हान पर गंगापुर सिटी सहित आसपास के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए। पेट्रोल पंप संचालक वैट कम करने और कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे है। हड़ताल के चलने से न केवल सरकार को राजस्व नुकसान हुआ है। बल्कि पेट्रोल पंपों पर कारोबार भी प्रभावित हुआ है। साथ ही वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।