जैती फिरोजपुर मोहम्मदी ब्लाक अंतर्गत जैती फिरोजपुर गांव में लगा हेल्थ शिविर बने आयुष्मान कार्ड , कैंप का निरीक्षण करने खुद विधायक पहुंचे
जैती और फिरोजपुर। मोहम्मदी विधानसभा के दो ऐसे गांव, जहां भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक आधार कभी मजबूत नहीं माना गया। चुनावी आंकड़ों में भले ही यह गांव भाजपा के लिए उत्साहजनक न रहे हों, लेकिन जब बात विकास की आई तो मोहम्मदी विधायक Lokendra Pratap Singh ने वोटों का हिसाब नहीं देखा। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष्मान कार्ड की मांग उठाई। विधायक ने इस मांग को गंभीरता से लिया और दोनों ग्राम पंचायतों में आयुष्मान भारत योजना एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया। शिविर में करीब 30 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे कई परिवारों को बेहतर इलाज की उम्मीद मिली।गांव के जगमोहन बाबा इसका जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के कारण उनकी दोनों आंखों का इलाज संभव हो सका। उनके लिए यह केवल एक कार्ड नहीं, बल्कि नई रोशनी का माध्यम बना था । लोकतंत्र की असली ताकत भी यही है कि विकास समर्थक और विरोधी के बीच भेद न करे। जैती और फिरोजपुर में लगा यह शिविर एक संदेश देता है कि जनसेवा का आधार वोट नहीं, बल्कि जनता होती है। जब राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिए जाते हैं, तब विकास उन दरवाजों तक भी पहुंचता है जहां अक्सर केवल चुनाव के समय दस्तक सुनाई देती है।
Laharpur, Sitapur | Jul 13, 2026