HAPUR DESK: धौलाना। यूपीएसआइडीसी फेस-3 में गुरुवार को सुख स्टील फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें दिखाई देते ही मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो विभाग में भी हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैलती मिली। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों की स्थिति की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि दो मजदूर आग के बीच फंसे हुए हैं।
दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग और धुएं के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से दोनों को हल्�