गढ़वा: नीट परीक्षा को लेकर गढ़वा में निषेधाज्ञा लागू, 3 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगी पाबंदी
Garhwa, Garhwa | Apr 30, 2026 आगामी 3 मई (रविवार) को होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सदर एसडीएम संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत गढ़वा के तीन परीक्षा केंद्र—प्लस टू गोविंद विद्यालय, नामधारी कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय—के 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया ह