रौन: भिंड जिला अस्पताल में 51 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित, सीएमएचओ बोले- टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है
भिंड जिला अस्पताल में आज गुरुवार शाम 4:00 बजे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 टीबी मरीजों को पोषण सहायता किट प्रदान की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. जे. एस. यादव सहित जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वय से प्रताप भदोरिया मौजूद रहे