होली पर्व क्यों लेकर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गस्ती के दौरान पुलिस ने एक कर से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद करते हुए चालक को भी गिरफ्तार किया है. एसपी संकेत कुमार के निर्देश पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान और वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है.