अमनौर: खोड़ी पाकड़ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज
Amnour, Saran | Apr 30, 2026 अमनौर थानाक्षेत्र के खोड़ी पाकड़ पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना मामले में स्थानीय पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है । थानाध्यक्ष ने गुरुवार की दोपहर बारह बजे बताया कि तकिना निवासी अश्विनी कुमार सिंह के बयान पर उसी गांव पवन कुमार सिंह के दुर्घटना में मौत की प्राथमिकी अज्ञात पर दर्ज की गयी