सुल्तानपुर: सुल्तानपुर पुलिस ने 3 थानों से 36 शातिर अपराधियों का मिनी गुंडा एक्ट के तहत चालान किया
सुलतानपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 36 शातिर अपराधियों का मिनी गुंडा एक्ट के तहत चालान किया है। यह जानकारी आज बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग ने शाम 6 बजे दी ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई। 4 फरवरी से 6 फरवरी 2025 के बीच की गई इस कार्रवाई में जनपद के